Valentine Day : Rose Day Shayari in hindi

rose day/hema sharma 
रोज डे पर शायरी से दिल जीतें उनका

वेलेंटाइन डे सेलीब्रेशन की शुरूआत हो जाती है 7 फरवरी को रोज डे से, ऐसे में हर कोई अपनी मोहब्बत का इजहार खास अंदाज में करना चाहता है। यदि आप भी चाहते हैं कि गुलाब आपके दिल की बात को उन तक सही ढंग से पहुंचा भी पाएं तो आप गुलाब के साथ खूबसूरत शायरी से अपने अहसास उन तक पहुंचा दें। 

आज आपके लिए हम ऐसी ही खूबसूरत शायरी भी लेकर आए हैं, जिन्हें आप ग्रीटिंग कार्ड, लैटर, व्हाट्सएप या फिर मैसेज के माध्यम से उन तक पहुंचा सकते हैं।

Valentine Day : Rose Day Shayari

महक रही है मेरी यूं जिंदगी 
जिसकी खुशबू से 
वो कौन है जो रोज गुजरता है 
मेरी यादों से..... 


मेरा हर ख्वाब हकीकत बन जाए 
बस  तुम्हारे  साथ जिंदगी बन जाए 
हम लाए लाखों में ये गुलाब आपके लिए 
और ये गुलाब मोहब्बत की शुरुआत बन जाए 


आपका हर लम्हा गुलाब हो जाए 
आपका हर पल शादाब हो जाए 
जिन पर बरसती हैं  खुदा की रहमतें 
उनमें आपका नाम भी  शुमार हो जाए 


मैंने कब कहा कि तू मुझे दे 
या फिर अपनी से नवाज दे 
आज बहुत उदास है मन मेरा 
गैर बन के ही सही तू मुझे आवाज दे 


मेरा मन महकता है हर पल तेरी खुशबु से 
तुम मुझमें रहते हो किसी गुलाब की तरह 

Valentine Day : Rose Day Shayari

किताब-ए-दिल में भी रखा तो ताजगी न  गई 
तेरे ख्याल का जलवा भी गुलाब जैसा है 


जिन्हें सासों की महक से 
इश्क महसूस  न हो 
वो गुलाब देने भर से 
हाल-ए-दिल क्या समझेंगे 


मैं चाहता था कि उस को गुलाब पेश करूं
वो ख़ुद गुलाब था उस को गुलाब क्या देता


दिन में आने लगे हैं ख्वाब मुझे
उस ने भेजा है इक गुलाब मुझे

Valentine Day : Rose Day Shayari


मेरे होंठों पे खामोशी है बहुत
इन गुलाबों पे तितलियां रख दे


भरी बहार में इक शाख़ पर खिला है गुलाब
कि  जैसे  तू ने  हथेली पे  गाल  रक्खा  है

 

ऐसी शायरी से आप  रोज डे को खास  हैं, तो आपको हमारी पोस्ट  हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए, हमारी अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए ,hemalifestyle.blogspot.com/ पर विजिट करें । 

Comments