VALENTINE DAY : SHARE YOUR EMOTIONS / पहल करके तो देखें बात बन जाएगी

hema sharma 
प्यार का मौसम है और आप तन्हाइयों के घेरे में बैठी हैं, इतनी मायूसी क्यों..., क्यों सोचती है कि कोई युवक आपकी तरफ आकर्षित ही नहीं होता। बस थोड़ा सा खुद में बदलाव लाएं और जिसे आप पसंद करती हैं, वह भी आप की ओर आकर्षित हो जाएगा। बात दोस्ती से शुरू हो कर प्यार तक भी पहुंच ही जाएगी।

VALENTINE DAY : SHARE YOUR EMOTIONS / पहल करके तो देखें बात बन जाएगी 

पहल करें 

जमाना बदल रहा है अब लड़कियां भी पहल करने में हिचकिचाती नहीं हैं, सो जिसे पसंद करती हैं, उसे फूल या चॉकलेट भेज कर सरप्राइज गिफ्ट देते हुए उसे स्पैशल होने का अहसास कराएं, वह भी समझ जाएगा कि आप उसे पसंद करती हैं।

थोड़ी अटेंशन दें 

- जब भी वह आप की ओर देखे अपने बाल ठीक करें या अपनी स्लीव्स के साथ छेड़-छाड़ करें।

- जब वह आप से बात करे तो उसकी बातें ध्यान से सुनें, उसकी बातों का स्मार्टली जवाब दें, इससे वह आप से इंप्रेस होगा।

- जब बात-चीत शुरू ही हो गई है, तो उसे बार-बार फोन एवं मैसेज करें।

- बात करते समय कभी उसके कंधे पर हाथ रखें या बर्थ डे विश करते समय हाथ मिलाएं, जिससे युवक को स्ट्रोंग सिग्नल देता है कि आप उस में रुचि रख रही हैं।

थोड़ा खुद को बदलें 

- अपने होंठों को आकर्षक बनाने के लिए होंठों पर लिप ग्लॉस लगाएं, काम करते समय पैन या पैंसिल अपने होंठों पर रखें, आपकी यह अदा उन्हें अपनी ओर आकर्षित करेगी।

युवक उन्हीं युवतियों को पसंद करते हैं, जो हमेशा स्टाइल में रहती हैं, इस लिए अपने हेयर स्टाइल, ड्रैस, इयररिंग्स  एवं शूज सब डिफरेंट स्टाइल में रखें, फिर देखें कि आपके स्टाइल का जादू कैसे चलता है।

- बातचीत के दौरान उस की बातों को सहमति दें, ग्रुप में होने पर उस के विचारों को स्पोर्ट करें।

- यदि वह आप से फोन नंबर मांगे तो उसे सही नंबर ही दें, इससे उसे भी लगेगा कि आप रिलेशनशिप के प्रति सीरियस हैं।

VALENTINE DAY : SHARE YOUR EMOTIONS / पहल करके तो देखें बात बन जाएगी 

तारीफ करें 

- जिसे आप पसंद करती हैं उसकी तारीफ करने से परहेज क्यों करना, सो जब भी मिलें उस के कपड़ों, हेयर स्टाइल, परफ्यूम, शूज एवं घड़ी आदि की तारीफ  करें, इससे उसे भी अहसास होगा कि आप उसकी हर बात को नोटिस करती हैं।

- इस बात का ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा तारीफ से उस के मन में यह सोच आ सकती है कि कहीं आप उसे इंप्रेस करने के लिए उस की झूठी तारीफ  तो नहीं कर रहीं, इससे आपका नैगेटिव प्रभाप पड़ेगा।

VALENTINE DAY : SHARE YOUR EMOTIONS / पहल करके तो देखें बात बन जाएगी 

उनकी कंपनी एंजॉय करें 

- जब भी वह आपके साथ हो, खुश रहें उसकी कंपनी को इंजॉय करें। जब आप खूबसूरत दिखने के साथ ही खुश रहें तथा पॉजिटिव सोच रखें। लडक़ों को लड़कियों की मुस्कराहट बेहद भाती है, तभी तो आप उनके साथ को ज्यादा देर तक पाएंगी, क्योंकि उन्हें भी आपकी कंपनी पसंद आएगी।

- हमेशा अपने पास चॉकलेट रखें तथा जब वह आपके सामने हो तो यह उसे ऑफर करें। यह दोनों के बीच आईस ब्रेकर या दूरी कम करने का काम करेगा।

यह जरूरी है कि आप दोनों को ही एक दूसरे की कंपनी फ्रेश, रोमांटिक एवं एनर्जेटिक बनाए। 

जब एक दूसरे का साथ पसंद आने लगेगा तो जीवन से तन्हाइयों के घेरे खुद ही ढल जाएंगे और फिजां में प्यार का रंग खुद ही घुल जाएगा।

तो इस बार वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को पाने के लिए आपको पहला कदम खुद ही उठाना होगा।  ((hema sharma) 

#valentineday #loverelationship #emotions

Comments