WEAR MATCHING ON VALENTINE DAY
![]() |
| valentine day |
खास दिन पर लुक भी हो कुछ खास
इस बार वैलेंटाइन को कुछ अलग अंदाज में मनाएं, इस दिन प्रेमियों के लिए जहां खास डेटिंग का दिन होता है, वहीं पति-पत्नी भी इसे खास अंदाज में ही मनाना चाहते हैं। इस दिन को ओर ज्यादा स्पैशल और यादगार बनाने के लिए आप उनके साथ मैचिंग ड्रैस पहनें, जिससे कि आप सब के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाएंगे। यह स्टाइल एक तरह से प्रेम को अभिव्यक्त करने के साथ ही क्रिएटिविटी और कुछ अलग करने का नाम भी है।
ट्रेडिशनल लुक
यदि इस दिन आप साड़ी, सलवार-सूट या अनारकली जैसा कोई ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने वाली हैं, तो उनके लिए भी डिजाइनर कुर्ता-पजामा या शेरवानी जैसी पोशाक डिसाइड करें। इससे फीलिंग भी वैसी ही आएगी।
वैलेंटाइन डे पर लाल, गुलाबी या फिर नारंगी रंग ही क्यों पहनना, अलग दिखना चाहती हैं, तो रेडियम ग्रीन, ब्लू या पर्पल, आईस ब्लू एवं लीफ ग्रीन या फिर क्रीम कलर की आकर्षक पोशाक पहनें और अपने साथी की ड्रैस में उसी कलर की पाइपिंग, लाइनिंग या इंब्रायडरी वाला कुर्ता और शेरवानी ही चुनें।
आप चाहें तो उनके कुर्ते की नेक और स्लीव्स पर सेम कलर की हल्की इंब्रायडरी करवाएं या फिर अपनी ड्रेस के कलर से मेल खाता चूड़ीदार, पजामा या धोती चुन लें। यदि ये संभव नहीं तो केवल मैचिंग स्टोल भी लिया जा सकता है।
WEAR MATCHING ON VALENTINE DAY : वैलेंटाइन पर मैचिंग का खुमार
मॉर्डन लुक
इस मौके पर शानदार इवनिंग गाऊन या फुल लैंथ ड्रेस ही अधिकांश युवतियां प्रैफर करती हैं। उनके लिए थ्री पीस सूट, सामान्य सूट या फिर जींस के साथ अट्रेक्टिव इंब्रायडरी वाली शेरवानी का अरैंज करें, इससे आपकी जोड़ी बहुत खूबसूरत लगेगी।
आप इवनिंग गाऊन के मैचिंग कलर की शेरवानी के अलावा उन के लिए मैचिंग शर्ट भी ले सकती हैं। यही नहीं पति के सूट या टाई से मैच करता गाऊन भी पहना हुआ खूबसूरत दिखेगा।
WEAR MATCHING ON VALENTINE DAY : वैलेंटाइन पर मैचिंग का खुमार
एक्सेसरीज हों कमाल
फुट वियर, वॉच, पर्स, बैग, क्लच, ब्रेसलेट, नेकलेस, बेल्ट, इयर रिंग्स या फिर बीडेड ज्यूलरी इत्यादि ऐसे ढेर सारे ऑप्शंस हैं, जिन्हें आप दोनों एक-दूसरे के ड्रेसअप के लिहाज से मैच कर सकते हैं। इसके लिए अपनी पूरी क्रिएटिविटी दिखाएं, मैचिंग के अलावा कंट्रास्ट या कोई नया प्रयोग भी आपको कुछ नया करने को प्रेरित करेगा।
hema sharma
RELATED ARTICLES :
#valentineday #lookdifferent #matchingdress #feelspecial

Comments
Post a Comment