WORLD CANCER DAY : Positive Attitude Defeats Cancer

https://hemalifestyle.blogspot.com/
Positive Attitude Defeats Cancer

 4 फरवरी को दुनियाभर में  World Cancer Day  डे मनाया जाता है, ताकि लोगों में कैंसर जैसी बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाई जाए। यह तो सभी जानते हैं कि यह ऐसी बिमारी है, जिससे लडऩा आसान नहीं होता है, हालांकि Bollywood  के कई Stars ने Cancer को मात दी है, जो कि अपने फैन्स को इस बिमारी से लडऩे की Inspiration दे सकते हैं। Sanjay Dutt से लेकर Sonali Bendre और Manisha Koirala तक, कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्होंने हिम्मत न हारते हुए बड़ी हिम्मत से कैंसर से जंग जीत कर दूसरों के लिए एक Example प्रस्तुत किया।

Sanjay Dutt
संजय दत्त

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Sanjay Dutt  को जब यह पता चला कि उन्हें कैंसर है, तो उन्होंने अपने से काम से ब्रेक लिया और इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट हुए। अपने पसंदीदा स्टार के बारे में यह खबर सुन कर उनकी सलामती के लिए खूब दुआएं की। यह सबकी दुआओं का ही असर है कि Sanjay Dutt  इस बिमारी से बाहर आ गए और अपने काम में फिर से व्यस्त हो गए।

Tahira Kashyap
ताहिरा कश्यप

बॉलीवुड एक्टर Ayushman Khurana की पत्नी Tahira Kashyap भी कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर था। इसके लिए उन्होंने काफी इलाज करवाया। कीमोथेरेपी भी करवानी पड़ी। इस दौरान उनके सिर के बाल चले गए थे, तमाम मुश्किलों को पार करते हुए ताहिरा ने भी कैंसर से जंग जीत ली।

Manisha Koirala
मनीषा कोइराला

ईलू ईलू गर्ल Manisha Koirala  ने फिल्म उद्योग को दिल से और बॉम्बे जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं, उन्हें 42 साल की उम्र में डिम्ब ग्रंथि के कैंसर का पता चला था जिसके लिए उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया। कई सर्जरी और कीमोथेरपी के बाद, वर्ष 2015 में उन्हें कैंसर की बिमारी से मुक्ति मिली। उस दौर मेंं कैंसर जैसी बिमारी पर विजय पाना कोई सरल बात नहीं थी, परंतु अपनी इच्छा शक्ति के बल पर मनीषा ने यह कर दिखाया।

Positive Attitude Defeats Cancer

Sonali Bendre 
सोनाली बेंद्रे

फिल्म जगत की सुपप्रसिद्ध अदाकारा सोनाली बेंद्रे को भी सन 2018 में मेटेस्टिक कैंसर का पता चला था। इसके बाद उन्होंने पांच महीने तक अमेरिका में अपना इलाज कराया, हालांकि अब वह ठीक हो चुकी हैं।

Lisa Ray
लीजा रे

मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल लीजा रे को सन 2009 में मल्टीपल मायलोमा का पता चला था। यह एक प्रकार का प्लाज्मा सेल का कैंसर होता है। यह एक दुर्लभ बीमारी है, सन 2010 में जब अपपे फैन्स  को बताया कि वह अब कैंसर से मुक्त हैं, तो हर किसी में खुशी की लहर दौड़ गई।

Anurag Basu
अनुराग बसु

मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग बसु भी बल्ड कैंसर से पीडि़त थे, साल 2004 में उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला और उन्होंने इसके खिलाफ जंग लड़ी। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने भी कह दिया था कि उनके बचने के चांस 50-50 परसेंट हैं, लेकिन अनुराग ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली।

Positive Attitude Defeats Cancer

Mumtaz
मुमताज

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज को भी सन 2000 में कैंसर हो गया था, कैंसर के खिलाफ मुमताज ने बड़ी बहादुरी से जंग लड़ी और आज वह अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कैंसर का मतलब हमेशा मौत नहीं होता। वर्ष 2000 में जब उन्हें यह रोग हुआ, तो उन्होंने अपने बाएं वक्ष में एक गठान-सी महसूस की, मैमोग्राफी से उन्हें पता चला कि यह घातक रूप ले रही थी। ऑपरेशन के जरिए इसे हटाने का निर्णय लिया गया। मैं दिल को दिलासा दे रही थी कि जल्दी पता चल जाने के कारण यह कैंसर की गठान मेरी जान नहीं लेने वाली थी। कैंसर के ईाज में शीघ्र लक्षणों की पहचान महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने इस आपदा से निपटने के लिए खुद को तैयार करना शुरू किया, इंटरनेट पर जानकारियां एकत्रित की। दोस्तों, चिकित्सकों से विचार-विमर्श का दौर शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि इस दौर में वह पॉजिटिव सोच को लेकर ही चल रही थीं, क्योंकि निराशा हमेशा शरीर को कमजोर करती है। 

Hema Sharma

Comments

  1. Thanks for sharing such a good content with Us. If anyone wants to get update about latest delhi news Or lifestyle news follow the OWN.

    ReplyDelete

Post a Comment