![]() |
| Baking Soda |
माइक्रोवेव चमकाएं
Microwave किचन की महत्वपूर्ण चीजों में से एक होता है, परंतु लगातार यूज करने से इसके अंदर से खाने-पीने की महक आने लगती है। यही नहीं इसके अंदर अक्सर दूध और तेल के निशान भी पड़ जाते हैं, तो इसे साफ करने के लिए आप one spoon soda में one spoon lemon juice मिला कर paste बना लें और scrubber से माइक्रोवेव के दाग-धब्बे साफ कर लें, फिर देखें कि आपका माइक्रोवेव बिल्कुल नए जैसा चमक उठेगा।
किचन स्लैब करें साफ
लगातार खाना बनने के कारण किचन की slab एकदम black हो जाती है, उसमें चिकनाई जम जाती है जिसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। अक्सर महिलाएं इस गंदगी को साफ करने के लिए wiper और knife को यूज करती हैं, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिलती है। आप साफ करने वाली जगहों पर थोड़ी देर गुनगुने पानी में मिला हुआ सोडा डाल दें और दस मिनट के लिए छोड़ दें, उसके बाद स्क्रब से साफ कर दें, फिर देखें कि गंदगी का नामों-निशां नहीं रहेगा।
जले बर्तन भी चमक उठें
साबुन मिले पानी में थोड़ा सा baking सोडा मिलाएं और रात भर इस घोल को जले बर्तन में डाल कर छोड़ दें तथा सुबह आप इसे रगड़ कर धो लें आपके बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे।
फ्रिज लगे नया सा
बेकिंग सोडे की मदद से आप अपने fridge को भी new look दे सकती हैं। सोडा से आप ice plate को भी साफ कर सकती हैं। फ्रिज के अंदर baking सोडा को छिडक़ दें तथा उसके आधे घंटे बाद गीले कपड़े से साफ कर लें, आपके फ्रिज पर एक भी निशान नहीं रहेगा।
किचन सिंक्स और बेसिन करें साफ
गर्म पानी में सोडा मिला कर अपने किचन sink और besin को रगड़ें, फिर देखें कि आपका किचन और bathroom का basin एकदम से चमक उठेगा।
कार्पेट हो जाए साफ
Carpet पर थोड़ा सा सोडा छिडक़ दें, उसके आधे घंटे के बाद आप vaccum cleaner से पूरे कार्पेट को साफ कर लें, कार्पेट से बदबू निकल जाएगी।
चांदी के गहने और बर्तन चमकें
अक्सर silver अर्थात चांदी के बर्तन काले हो जाते है, सो इन्हें साफ करने के लिए आप baking सोडे में पानी मिला कर गाढ़ा पेस्ट कर बर्तन पर रगड़ें और उसके बाद धो लें, बर्तन और गहनों का कालापन दूर हो जाएगा और ये चमक उठेंगे।
Lifestyle के हमारे अन्य articles पढ़ने के लिए http://hemalifestyle.blogspot.com/ पर click करें।
#householdcleaningproduct #useofbakingsoda #bakingsodabenifits #bakingsodaforcleaning

👍👍🙏🙏
ReplyDelete