Hindi poem : Itihas Ban Jayega : इतिहास बन जाएगा

Hindi poem : Itihas Ban Jayega : इतिहास बन जाएगा

hindi poetry

हम  खुली  सडक़  का  लुत्फ  उठा

मजे से ताजी हवा का आनंद लेते हुए

अपनी कार को ड्राईव करते जा रहे थे

कि अचानक एक ट्रक पास से गुजरा

पीछे लिखा था पास आएगा तो... ...

इतना ही पढ़ पाए थे ट्रक आगे निकल गया

वह पंक्तियां जो पढ़े बिना अधूरी रह गई थीं

रोमेंटिक लगते हुए दिल को गुदगुदा रही थी

सोचा कि इन्हें नोट कर लिया जाए

घर जाकर श्रीमति को सुनाया जाए

उन पर अपने शायराना अंदाज का

रुबाब जमा कुछ दाद ही पाई जाए

Hindi poem : Itihas Ban Jayega : इतिहास बन जाएगा

यह सोच हमने एक्सीलेटर पर पांव जमा दिया

दूर जा रहे ट्रक को छूने का मकसद बना लिया

कार फिर हवा से बातें करने लगी

निगाहें उस ट्रक को तलाशने लगीं

अचानक निगाह पड़ी एक ढाबे पर

किनारे पर खड़ा हुआ था वही ट्रक

हमने भी कार वहां ले जा रोक दी

अंतिम लाइनों पर जो पड़ी नजर

पढ़ कर हम तो यारो  सहम गए

उन रोमेंटिक लाइनों से बिदक गए

Hindi poem : Itihas Ban Jayega : इतिहास बन जाएगा

ट्रक के पीछे  लिखा था  मेरे दोस्तो

पास आएगा तो इतिहास बन जाएगा 

#hindipoem #hindihasyapoetry #hindivyangyakavita #hindikavita 

हेमा शर्मा

Comments