How to Care Your Kolhapuri Chappal : कैसे करें कोल्हापुरी चप्पल की केयर

 How to Care Your Kolhapuri Chappal : कैसे करें कोल्हापुरी चप्पल की केयर 

मौसम बदलने के साथ कपड़ों में ही नहीं बल्कि footwears में भी अंतर आता है, इस सीजन में महिलाएं ज्यादातर jutti , sandels एवं kolhapuri chappal ही पहनना पसंद करती हैं, जो कि suit से लेकर jeans हर तरह के outfit के साथ अच्छी लगती हैं। आप भी चाहें तो stylish फुटवियर में handy craft jutti एवं कोल्हापुरी चप्पलें पहन सकती हैं, जो कि एक perfect choice साबित हो सकती हैं, परंतु यदि इनकी सही तरह से care  न की जाए तो इन्हें fungus भी लग सकता है एवं कुछ समय बाद ये old look में  दिखने लगती हैं।

यदि आप चाहती हैं कि आपकी कोल्हापुरी चप्पलें एवं जूतियां सालों-साल new जैसी बनी रहें तो आपको इनकी सही तरह से केयर करनी होगी, इसके लिए आपको छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा। 

गंदगी हटाएं

Remove Dust 

कोल्हापुरी चप्पल या जूती को soft cotton fabric या एक soft brush से clean कर लें। यह आपके फुट वियर्स पर जमी dust हटा देगा, अब आप आराम से इन्हें पहन सकती हैं।

ऑयल लगा कर रखें

Rub With Oil 

Oil आपकी कोल्हापुरी चप्पल एवं जूती को क्लीन कर सकता है। इसके लिए आप एक बाउल में दो बड़े चम्मच कोकोनट ऑयल डालें, अब एक कॉटन क्लॉथ को ऑयल में डिप करके चप्पल को हल्के से रब करें, ऑयल हवा में नमी के खिलाफ ढाल के रूप में काम करता है। इसके अलावा, ऑयल leather की shining  एवं softness  को भी बनाए रखता है। 

न्यूज पेपर में रैप करें 

Rap in Newspaper 

अपनी कोल्हापुरी चप्पलों पर ऑयल लगाने के बाद उन्हें एक old newspaper  में rap करके cotton bag  में डाल कर सूखी जगह पर रखें, इस तरह से अच्छे तरीके से पैक करने से ये कभी भी खराब नहीं होंगी और लंबे समय तक ये नई जैसी ही दिखेंगी।

टिप्स

Tips 

धूप लगवाएं 

- अपनी कोल्हापुरी चप्पलों को लंबे समय तक पैक करके रखने से बचें, बेहतर होगा कि आप अपनी चप्पल को कभी-कभी एक घंटे के लिए धूप में रखें, इससे इनमें फंगस नहीं लग पाएगा और ये हमेशा नई जैसी दिखेंगी।

यदि पहनने पर हार्ड फील हो 

- यदि कोल्हापुरी चप्पल को पहनने पर कभी कभी आपको हार्ड फील होता है, तो इससे बचने के लिए आप इस पर मॉयश्चराइजर की एक बूंद अप्लाई कर सकती हैं, हालांकि ऐसा बहुत ज्यादा ना करें, क्योंकि इससे चप्पल स्लिपी हो जाएगी। आप अपनी कोल्हापुरी चप्पल को हफ्ते में एक या दो बार पॉलिश भी कर सकती हैं, इससे उनकी शाइनिंग बनी रहती है।

साफ और सूखी जगह पर रखें 

- अपनी कोल्हापुरी चप्पल एवं जूतियों को साफ तथा सूखी जगह पर रखें, साथ ही नियमित रूप से इसकी क्लीनिंग करें, इस तरह फंगस से बचा जा सकता है।

हमारे अन्य article पढ़ने के लिए  http://hemalifestyle.blogspot.com/ link पर click करें। 


#hemasharma  #kolhapurichappal #kolhapuri #summerfootwear #footwearfashion 


Comments

Post a Comment