![]() |
| Geometric Prints Fashion |
यदि फैशन और ट्रेंड्स की बात करें तो इन दिनों ज्योमैट्रिक प्रिंट्स काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं, जो कि पहने हुए काफी कूल लुक भी देते हैं, अत: यदि आप चाहें तो इस सीजन आप भी इन्हें अपने वॉर्ड रोब में जगह दे कर अपने कलैक्शन को रिच बना सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ज्योमैट्रिक प्रिंट्स का सिलेक्शन आपको बहुत सोच समझ कर ही करना होगा, क्योंकि यदि आपने अपने बॉडी टाईप या उम्र के हिसाब से ज्योमैट्रिक प्रिंट्स का सही सिलेक्शन नहीं किया, तो फिर आपका पूरा लुक ही बिगड़ सकता है, इसलिए जब अपने लिए ज्योमैट्रिक प्रिंट्स की ड्रेस लेने जाएं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
How To Get Cool Look With Geometric Prints : कैसे मिले कूल लुक ज्योमैट्रिक प्रिंट्स से
- रेनबो कलर की स्ट्राइप्स आपको फ्रेश और ब्राईट लुक देगी, यदि अब तक आप प्लेन, सिंपल या सिंगल कलर की ड्रेसेस ही पहन रही थीं, तो इस सीजन अपनी सोच को बदल कर देखें, क्योंकि कलर्स आपको वायब्रेंट लुक देते हैं और आप यंग फील करती हैं।
- यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ लंच पर जा रही हैं, तो प्लेन प्लाजो या पैंट के साथ ज्योमैट्रिक प्रिंट की कैजुअल शर्ट को पेयर कर के देखें, इस तरह की शर्ट्स आपके वॉर्ड रोब के मस्ट हैव्स में होनी चाहिए, क्योंकि ये आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ कंफर्टेबल फील भी देंगी।
- ज्योमैट्रिक बटनअप ट्यूनिक्स आपके कूल लुक के लिए बेहद जरूरी है, ट्यूनिक्स को आप सिंगल ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं और इन्हें फिटेड पैंट्स, डेनिम या फिर लेगिंग्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं।
How To Get Cool Look With Geometric Prints : कैसे मिले कूल लुक ज्योमैट्रिक प्रिंट्स से
- ज्योमैट्रिक मैक्सी ड्रेस आपके ड्रेस के पूरे कांसेप्ट को ही न्यू लुक देगी, भले ही आपके पास कितनी भी स्टाइलिश मैक्सी ड्रेसेस हों, परंतु ज्योमैट्रिक प्रिंट्स की खास बात यही होती है कि ये सिंपल सी ड्रेस को भी वाइब्रेंट बना देते हैं।
- यदि अपने स्टाइल सैंस को और भी बेहतर लुक देना चाहती हैं, तो फिर आप बो टाई अप मैक्सी ड्रेस अपने वॉर्ड रोब में न्यू एडिशन के रूप में शामिल करें।
- यदि आपको सटल लुक में भी अट्रैक्टिव एवं ट्रेंडी लुक पाना है, तो कुछ ज्यादा एफर्ट न करते हुए अपने वार्ड रोब में केवल ज्योमैट्रिक प्रिंट्स की स्ट्रेट कुर्तीज को एड करें और उन्हें प्लेन सिगरेट पैंट्स या प्लाजो के साथ पेयर कर के पहनें।
How To Get Cool Look With Geometric Prints : कैसे मिले कूल लुक ज्योमैट्रिक प्रिंट्स से
ज्योमैट्रिक प्रिंट्स को ऐसे पहनें ट्रेडिशनल स्टाइल में
- यदि आप अपने स्टाइल में ट्रेडिशनल आउट फिट्स का तडक़ा लगाना चाहती हैं, तो फिर आप ज्योमैट्रिक प्रिंट्स की साडिय़ों को अपने वार्ड रोब में एड करें, इन्हें आप क्रॉप्ड टॉप के साथ भी पेयर कर सकती हैं।
- रेनबो कलर्स या फिर स्ट्राइप्स के ज्योमैट्रिक प्रिंट्स आपके साड़ी कलैक्शन को और भी यंग और रिच बनाएंगे तथा आपको कूल लुक देंगे।
लाइफ स्टाइल के अन्य articles पढ़ने के लिए http://hemalifestyle.blogspot.com पर click करें।
#geometricprints #geometricprintfashion #fashiontips

Comments
Post a Comment