Personality Development : How To Avoid The Problem Of Office Gossip

 How To Avoid The Problem Of Office Gossip  

ऑफिस गॉसिप की परेशानी से ऐसे करें किनारा 

office gossip 
सच ही कहते हैं कि शब्दों के पंख नहीं होते, परंतु वे कई हजारों मील तक का सफर तय करते हैं और जिन बातों में कोई सच्चाई नहीं होती, वे तो और भी ज्यादा तेजी से फैलती हैं। यही कारण है कि जहां बहुत से लोग होते हैं, वहां पर तो तरह-तरह की बातें बनना बहुत स्वाभाविक है। ऑफिस में भी कई तरह की गॉसिप होती ही रहती है, जिसमें कितनी सच्चाई है उसे कोई नहीं जानना चाहता है। ऑफिस में गॉसिप से ना केवल लोगों का फोकस बिगड़ सकता है, बल्कि इससे किसी की छवि भी बुरी तरह से बर्बाद भी हो सकती है। यदि आप भी ऑफिस गॉसिप परेशान से हो गई हैं और अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रहीं हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। 

पर्सनल बातों पर डिस्कस न करें 

भले ही आपके साथ काम करने वाले आपके बहुत अच्छे दोस्त हों, परंतु अपनी पर्सनल लाईफ से जुड़ी जानकारी उनके साथ शेयर करने से पहले अच्छी से विचार करें, क्योंकि ऑफिस में कब आपका साथी आपका कांपिटीटर बन जाए, यह पता नहीं चलता। कई बार लोग आपकी जानकारियों को आपके खिलाफ ही यूज कर लेते हैं, इसीलिए ऐसी चीजों से बचने के लिए पर्सनल बातों पर कम से कम चर्चा करें।

How To Avoid The Problem Of Office Gossip 

गॉसिप करने वालों से रहें दूर 

जो आपसे गॉसिप करता है, वह आपके पीछे आपके बारे में किसी और से गॉसिप करता होगा, हालांकि अपने साथियों से इस तरह की गॉसिप में कोई नुकसान नजर नहीं आता, परंतु जब कोई व्यक्ति गॉसिप में शामिल हो जाता है तो वह बहुत से लोगों की बातें इधर से उधर करता है। इस तरह कई अफवाहें और झूठी खबरें लोगों तक पहुंच जाती हैं, जिससे कंफ्यूजन क्रिएट होता है, ऐसे में जो लोग आपको दिलचस्प खबरें सुनाते हैं या गॉसिप शेयर करते हैं, वे आपसे जुड़ी जानकारियां भी दूसरे लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

खुद भी गॉसिप करने से बचें

यदि आप गॉसिप के खतरे समझती हैं तो आपको हर हाल में गॉसिप करने वालों से दूर रहना चाहिए। जो लोग गॉसिप में लगे रहते हैं, उन्हें अपनी तरफ से बहुत ज्यादा एंटरटेन ना करें। यदि आप यह देखें कि आपका कोई साथी किसी की गैरहाजिरी में दूसरे साथी से उसकी बुराई कर रहा है तो आप बहुत विनम्रता से वहां से हट जाएं या फिर उस व्यक्ति को ऐसा बोलने से मना करें, हालांकि इससे आपकी लोकप्रियता कम हो सकती है, लोग आपको नापसंद कर सकते हैं, परंतु इससे आपकी पर्सनेलिटी को लेकर एक बड़ा मैसेज लोगों के बीच जाएगा। अपने इस तरह के एटीट्यूड से आप ऑफिस का माहौल भी अच्छा बनाए रख सकती हैं। 

How To Avoid The Problem Of Office Gossip 

एचआर की मदद लें

यदि आपको लगता है कि आपके आसपास बैठे साथी दिनभर केवल गॉसिप में लगे रहते हैं और आपके समझाने के बावजूद आपकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, तो आप इस बारे में एचआर की मदद ले सकती हैं और उन्हें बता सकती हैं कि उनकी दिनभर की गपशप से आपका एवं दूसरों काम प्रभावित हो रहा है, जो कि काम करने वालों के लिए अच्छा नहीं है। 

#hemasharma #personalitydevelopment #officegossip #gossip 

Comments