Akshaya Tritiya : Aisa Shubh Din Jisme Kisi Mahurat Ki jarurat nahin

Hema Sharma 
यह जो मुश्किल समय चल रहा है और अधिकांश लोग घरों में बंद हैं, अपनों के सुख दुःख में उनसे दूर रहने का दर्द हर किसी को साल रहा है, ऐसे में जब कोई त्यौहार आता है तो मन में उमंग भर जाती है। भले ही अब त्यौहार सबके साथ में नहीं मनाये जाते, केवल फोन पर ही एक-दूसरे को शुभकामनायें दे दी जाती हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया का त्यौहार मन में उम्मीद और उल्लास लेकर आया है, क्योंकि वैशाख माह की अक्षय तृतीया ही ऐसी तिथि है जिस के बारे में कहा जाता है कि इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए कोई भी महूर्त देखने कि आवश्यकता नहीं पड़ती, यहां तक कि शादी के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन शुरू किये गए काम में सफलता ही मिलती है और कोई बाधा भी नहीं आती। यही नहीं कोई भी वास्तु खरीदने के लिए भी किसी महूर्त की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

Akshaya Tritiya : Aisa Shubh Din Jisme Kisi Mahurat Ki jarurat nahin 

अक्षय तृतीया का पौराणिक महत्व 

यह मान्यता है कि सतयुग और त्रेता युग का प्रारम्भ भी इसी दिन हुआ था।

इसी दिन भगवन विष्णु के छठे अवतार श्री परशु राम का जनम भी इसी दिन हुआ था।

यह भी माना जाता है कि श्री वेद व्यास एवं भगवान श्री गणेश द्वारा महाभारत ग्रन्थ के लेखन का आरम्भ भी इसी तिथि से हुआ था।

इसे महाभारत के युद्ध के समापन का दिन भी माना जाता है।

तीर्थ स्थल श्री बद्री नाथ के कपाट भी इसी दिन भक्तों के लिए खोले जाते हैं।

Akshaya Tritiya : Aisa Shubh Din Jisme Kisi Mahurat Ki jarurat nahin 

करें पूजा 

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। ब्रह्म महूर्त में उठ कर नहाने के पानी में गंगा जल मिला कर पूजा करें। भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की प्रतिमा पर अक्षत चढ़ाने चाहिए।

अक्षय तृतीया पर करें ये काम 
इस दिन पूरे घर की सफाई करें।
केसर और हल्दी से माँ लक्ष्मी की पूजा करें।
बाजार से 11 कोडियां लेकर पूजा करें और फिर अपने धन रखने के स्थान पर रखें।
इस दिन सात्विक भोजन करें।
लड़ाई झगड़े से दूर रहें।

Akshaya Tritiya : Aisa Shubh Din Jisme Kisi Mahurat Ki jarurat nahin 

आर्थिक तरक्की के लिए माँ लक्ष्मी की सोने या चांदी की चरण पादुका खरीद कर लाएं और पूजा घर में रखें और उसकी नियमित पूजा करें।

जरूरतमंदों को यथा योग्य दान दें।

Hema Sharma

#Akshaya Tritiya #shubhmahurat #maalakshmi #hemaSharma  #hema #hemaa #hs 

Comments