INTERESTING fACT : YAADON KE JHAROKHE SE DADI - NANI KI RASOI ( PART - 1 )

 यादों के झरोखे से......  ( भाग-1 )

Hema Sharma

पंजाब के पुराने दौर की एक याद है यह, दादी और नानी के खाने की महक है जिसमें.... अगर किसी ने पहचान लिया हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं....। यह वो दौर था जब खाना ढेर सारे मसालों से नहीं बस प्यार से पका करता था और छोटी सी रसोई का खाना भी 5 सितारा होटलों से कहीं ज्यादा लज़ीज हुआ करता था।

INTERESTING fACT : YAADON KE JHAROKHE SE DADI - NANI KI RASOI ( PART - 1 )

जी हाँ आपने सही पहचाना यह हमारी दादी और नानी के जमाने की नमक दानी है। इसमें एक खास बात यह है कि इसमें केवल चार ही खाने हैं, जो कि नमक, लाल मिर्च, हल्दी और गर्म मसाला रखने के काम आते थे। आज कि तरह ढेर सारे मसाले नमक दानी में नहीं रखे जाते थे। बस बेसिक मसालों से ही रसोई में बन रहे व्यंजन से घर ही नहीं मोहल्ला तक महक जाया करता था। तब न तो करी मसाला था, न चना मसाला, न सांबर मसाला, न राजमा मसाला, न दाल मखनी मसाला और न ही कोई और मसाला... रसोई घर में बाजार से डिब्बियों में रखा जाता था। बस उसी समय जरूरत के सूखे मसालों से मसाले तुरंत तैयार कर लिए जाते थे। पूरा वक़्त लगा कर प्यार से बनाये खाने का वो स्वाद ही तो था, जिससे आज कि पीढ़ी भले ही अनजान है, पर एक पीढ़ी ऐसी भी है, जिसके जेहन में आज भी उस खाने कि महक ताजा है।

हेमा शर्मा 

INTERESTING fACT : YAADON KE JHAROKHE SE DADI - NANI KI RASOI ( PART - 1 )

#memories #oldmemories #interesting fact #puraniyaadain #yadain #dadinanikajamana #retronamakdani #oldnamakdani 

Comments

  1. Thanks for this post and your post is really informative and if you want to know more about the bharat biotech ipo and the doctor related to covid 19 vaccine then you can visit oir website. In our website you will find many useful things so that you can come over the health related issues and be strong

    ReplyDelete

Post a Comment