Home Tips : How To Iron Clothes At Home

 Home Tips : How To Iron Clothes At Home

Home Tips : How To Iron Clothes At Home / hema sharma  

कैसे करें घर पर कपड़े प्रेस 



सिलवट न रहे कोई

हम अपने कपड़ों को रोज प्रेस करते हैं, परंतु हमें कभी इस बात का अंदाजा नहीं होता कि हम कोई गलती कर रहे हैं। यदि आप थोड़ा सा ध्यान रखें, तो आप न केवल अपने कपड़ों की आयु बढ़ा सकते हैं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा बिजली भी बचा कर बचत कर सकते हैं। 

जगह हो मुलायम

कई लोग कपड़े प्रेस करते समय एक बड़ी गलती करते हैं और वह है कि वे आयरन टेबल के ऊपर यानी कपड़े के नीचे कंबल आदि नहीं रखते, जिस पर उन्हें कपड़े प्रेस करने हैं, वह जगह मुलायम होनी चाहिए। इससे कपड़ों पर लकीरें नहीं पड़ती। 

पानी का छिडक़ाव 

कपड़े को प्रेस करते समय उस पर हल्के हाथों से थोड़ा पानी का छिडक़ाव करना चाहिए या फिर स्टीम प्रेस खरीद लें, जिसमें पानी भरना पड़ता है। ऐसा करने से जो ज्यादा सिकुड़े कपड़े होते हैं, वह तुरंत सीधे हो जाते हैं। 

हीट सेटिंग  

हर कपड़े को अलग-अलग प्रकार की गर्माहट की जरूरत होती है। जो कपड़े नाजुक धागे से बने हैं उन्हें लो टैंपरेचर और जो कठोर कपड़े हैं उन्हें हाई टैंपनरेचर से प्रेस करें। 

सफाई पर ध्यान देें  

कपड़े प्रेस करने से पहले और बाद में आयरन बॉक्स को साफ  कर लें। गंदा प्रेस कपड़े पर दाग छोड़ सकता है। 

एक बार में ही प्रेस करें 

यदि आपको बहुत अधिक कपड़ों को प्रेस करना है तो पहले थोड़े कपड़ों को प्रेस करें और फिर कुछ देर के बाद आ कर दूसरे कपड़ों को प्रेस करें। इससे आप अपने नाजुक कपड़ों को अलग-अलग सेटिंग में प्रेस कर पाएंगी।

हेमा शर्मा

#homeTips #howtoironclothesathome #iron #steampress #hemalifestyle #hemasharma #hema 

Comments