What Are The Things That Make You Late In Reaching Office Everyday


hemalifestyle
कौन सी बातें हैं जो आपको रोज ऑफिस पहुंचने में करती हैं लेट

कोई भी बॉस अपने कर्मचारी की एक बात की हमेशा तारीफ करेगा और वो है समय की पाबंदी। किसी भी बॉस के लिए समय की पाबंदी सबसे महत्वपूर्ण होती है। उसमें भी यदि आप अपने ड्यूटी टाइम पर अपनी डेस्क पर बैठे मिलते हैं तो बॉस इस बात को काफी एप्रिशिएट एप्रिशिएट करता है। परंतु इसके उलट यदि  समय पर डेस्क पर कर्मचारी न मिले तो फिर बॉस निराश होता है।यही नहीं यदि कर्मचारी रोज ही ड्यूटी टाइम से देरी से पहुंचता है तो फिर बॉस की नजर में उसकी इमेज तो डाउन होती है, कई बार उसे डांट भी पड़ जाती है।

चुनौतीपूर्ण होता है सुबह सब काम निपटाना 

इसमें कोई शक नहीं कि सुबह जल्दी उठना, रेडी होना और ऑफिस के लिए भागना सबसे थका देने वाला, बोरिंग काम है। कई बार तो सुबह समय पर उठना ही लोगों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण काम होता है। सब कुछ समय पर करने के बावजूद भी कैसे संभव है कि ऑफिस पहुंचने में देरी हो जाए लेकिन यह हकीकत है और कई लोगों के साथ ऐसा होता है।

कई बार आप सुबह जल्दी भी उठ जाते हैं, अपने काम समय पर निपटा भी देते हैं लेकिन फिर भी ऑफिस के लिए लेट हो जाते हैं। कभी-कभी तो लगता है कि पूरी कायनात ही हमें ऑफिस लेट पहुंचाने में जुट जाती है। आज हम यहां ऐसी ही सिचुएशनस के में बात करने वाले हैं, जिनके कारण लोग अक्सर अपने ऑफिस के लिए लेट हो जाते हैं। 

कौन-सी ड्रेस पहनें

अधिकांश लोगों को हर दिन यही बात लेट करते है कि वे वार्डरोब के पास खड़े हुए यही सोचते हैं कि आज क्या पहनूं। दिन की शुरूआत इसी कंफ्यूजन के साथ होती है और इसमें  वक्त चला जाता है। 

बैड हेयर 

एक तो आप लेट हो रहे हो ऊपर से हेयर सेट  ही नहीं हो रहे। हेयरस्टाइल जैसे बनाना है, वैसा बनता नहीं और  आप  अपने बैड हेयर सेट करने में लगे रह जाते हैं।  

बस या कैब के लिए इंतजार

जब आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ऑफिस जाते हैं तो परेशानी कई बार खड़ी हो ही जाती है क्योंकि जगह-जगह पर स्टॉप आता है तो लेट हो ही जाते हैं। यदि  आपने कैब भी बुक कर ली तो ट्रैफिक जाम के कारण कैब ड्राइवर ऐसा रूट ले लेते हैं कि फिर लेट होना तय हो जाता है।

ट्रैफिक

इस कारण से तो कोई इनकार भी नहीं कर सकता। आप भले ही 10 मिनट पहले घर से निकले हो तो भी सुबह के ट्रैफिक के कारण जरूरी नहीं कि आप समय पर ऑफिस पहुंच ही जाएंगे।

घर पर कोई फाइल भूल आए

ऑफिस जाने का मतलब ही क्या जब आप कोई महत्वपूर्ण फाइल घर भूल गए हो। घर से निकल गए और फिर याद आया तो फिर से चक्कर लगाना ही पड़ेगा।

हेमा शर्मा 

#lateinoffice #reachingofficelate #working #late #jobs #hemalifestyle #hemasharma #hema

Comments