World Arthritis Day : Top 5 Foods That Keep Bones Young (स्किन ही नहीं अपनी हड्डियों को भी रखें जवान )
लोग अपनी स्किन को तो हर उम्र में जवां रखना चाहते हैं, परंतु हड्डियों की देखभाल के प्रति लापरवाही बरत जाते हैं। जबकि खूबसूरती तभी बरकरार रह सकती है, जब आपकी हड्डियां भी स्वस्थ हों और हमेशा जवां रहें। आपको हैरानी होगी कि हम सबसे अलग बात क्यों कर रहे हैं, क्योंकि हम में से ज्यादातर लोग अपनी हड्डियों की देखभाल में लापरवाही बरतते हैं ।
हर वर्ष 12 अक्तूबर का दिन विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day) के तौर पर मनाया जाता है, ताकि लोगों को इसके बारे में जागरुक किया जा सके, ऑर्थराइटिस या फिर गठिया की बीमारी किसी को भी हो सकती है और ये बेहद तकलीफ दायक होती है, क्योंकि इसकी वजह से आपका चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है और साथ ही दर्द भी बहुत होता है। भारत में ऑस्टियोऑर्थराइटिस आमतौर पर 55-60 की उम्र में होता है, परंतु बदलते लाइफ स्टाइल के चलते कम उम्र में भी लोग ऑर्थराइटिस का शिकार हो रहे हैं।
आर्थराइटिस का सबसे आम प्रकार है ऑस्टियोआर्थराइटिस, जिसका असर जोड़ों, विशेष रूप से कूल्हे, घुटने, गर्दन, पीठ के नीचले हिस्से, हाथों और पैरों पर पड़ता है। खान-पान के तरीके भी इस बीमारी का कारण बन चुके, साथ ही शारीरिक एक्टिविटी भी इसका बहुत बड़ा जिम्मेदार है. महिलाएं कई कारणों से ऑर्थराइटिस का शिकार हो रही हैं, ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप अपना खान-पान सही रखकर इस असहनीय दर्द से कैसे बच सकती हैं।
| spinach |
पालक ( Spinach/palak )
पालक का सेवन आप इस अपने खाने में जरूर करें, इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाात ही साथ ही इसमें विटामिन ए, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम और बीटा कैरोटिन जैसे अच्छे गुण पाए जाते हैं, अर्थराइटिस के रोगियों के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
हल्दी ( Turmeric/Haldi ) 
Turmeric
हल्दी का यूज़ तो लगभग सब लोग हर खाने में करते हैं, कुछ लोग तो हल्दी को दूध में डाल कर भी लेते हैं, हल्दी को एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर माना जाता है, हल्दी के गुण अर्थराइटिस की प्रॉब्लम में आराम पहुंचाने का काम करते हैं।लहसुन ( garlic/lehsun ) 
garlic
लहसुन को भी लोग अपने खाने में यूज़ करते हैं, इसकी तासीर गर्म होती है जिस कारण यह सर्दी के दिनों में ठंड से बचाने का काम भी करता है, माना जाता है लहसुन का सेवन करने से हड्डियों के दर्द में आराम मिलता है।विटामिन सी ( Vitamin C )
विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण शरीर में होने वाले ज्वाइंट्स-पेन को रोकने में मदद करने के साथ-साथ हड्डियों के दर्द और थकान को कम करने में लाभदायक माने जाते हैं, विटामिन सी का सेवन करने से अर्थराइटिस की समस्या में राहत मिल सकती है।पत्तागोभी ( Cabbage/pattagobhi ) 
cabbage
पत्तागोभी को सब्जी के रूप में इस्तेमाल करते हैं, परंतु क्या आपको पता है कि ये शरीर के दर्द और हड्डियों के दर्द में बहुत लाभदायक मानी जाती है। नियमित पत्तागोभी का सेवन करके अर्थराइटिस की समस्या से बचा जा सकता है।यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग https://hemalifestyle.blogspot.com/ पर विजिट करें
Also read :
Comments
Post a Comment