7th February
गुलाब से कहें दिल की बात
वेलेंटाइन डे वीक 7 फरवरी से स्टार्ट होने वाला है और युवाओं के लिए यह वीक खुशियां, उत्साह, पार्टी, मस्ती और सेलिब्रेशन लेकर आता है, पूरे सप्ताह में अपनी चाहत के करीब रहने का मौका आपके पास होता है और हर दिन आप इसे अपने अंदाज में मना सकते हैं। वेलेंटाइन डे के पहले दिन अर्थात 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इसमें आप केवल अपने महबूब को ही गुलाब नहीं देते हैं, बल्कि दोस्तों को एवं अपने खास लोगों को भी गुलाब का फूल दे सकते हैं, यही नहीं जिन्हें आप दिल ही दिल में प्यार करते हैं, उन्हें भी गुलाब दे कर अपने दिल की बात आसानी से कह सकते हैं।
गुलाब अपनी खूबसूरती और महक के कारण ही नहीं, बल्कि अपने रंगों और उससे जुड़े अहसासों के लिए भी जाना जाता है। किसी को भी गुलाब देते समय आप अपने रिश्तों की सीमा का ध्यान जरूर रखें, ताकि आपका प्यार और रिश्ता हमेशा गुलाब के फूल की तरह ही खिला-खिला रहे। मोहब्बत का प्रतीक होता है अत: जो भी आपके दिल को अच्छा लगता हो, उसे रोज डे गुलाब दे कर अपने दिल की बात कह कर एक खूबसूरत रिश्ते की शुरूआत जरूर करें। आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे कि कौन से रंग का गुलाब आप किसे देकर अपनी बात को सही ढंग से उन तक पहुंचा सकते हैं।
जब कोई अजनबी जाना-पहचाना लगे
कई बार ऐसा भी होता है कि कोई अजनबी चेहरा आपको अपना सा या जाना-पहचाना सा लगने लगता है, हालांकि उससे आपकी मुलाकातें तो कई हुई होती हैं, परंतु दिल की बात कभी सांझा नहीं हुई होती है, ऐसे में आप उसे एक मुस्कुराता हुआ गुलाब दे कर एक खूबसूरत से रिश्ते की शुरूआत कर सकती हैं, हो सकता है रोज डे से शुरू हुआ यह रोमांटिक सफर, गुलाब की तरह आपकी मन-बगिया में ता-उम्र महकता रहे।
यूं भी युवा इस दिन प्यार के रूप में या दोस्त के रूप में अपना साथी चुनने के लिए पीले, लाल, सफेद, गुलाबी रंग के गुलाब के फूलों का सहारा लेते हैं, कई बार उनकी यह प्यारी सी कोशिश कामयाब भी हो जाती है तो कई बार नहीं भी होती, ऐसे में स्ट्रेस में आने की अपेक्षा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी दोस्ती की पहल करें।
अपने महबूब को विश जरूर करें
लव एवं फीलिंग्स का महकता कांबिनेशन है रोज डे, अत: इस दिल अपने महबूब या जीवनसाथी को रोज डे पर विश जरूर करें। आप चाहें तो खिला हुआ एक गुलाब दें या फिर गुलाब के फूलों का बुके दे सकते हैं। यदि आप रोज गिफ्ट नहीं कर सकते हैं, तो आर्टिफिशियल रोज भी दे सकते हैं, ये भी आपके दिल की बात को सहजता से ब्यां कर सकते हैं।
शायरी या गीतों में ढालें अपनी भावनाएं
प्यार का प्रतीकात्मक रूप होता है गुलाब, अत: चाहे आपने वेलेंटाइन डे पर अपने महबूब को पहली बार गुलाब देना हो या फिर आप हर साल देते हों, परंतु उसे शायरी या गीत की पंक्तियों से सजा कर ही दें, आपका यह अंदाज उनके दिल को छू लेगा।
प्यार भरी शायरी के लिए यहां क्लिक करें - https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/02/valentine-day-rose-day-shayari-in-hindi.html
कौन से रंग का गुलाब क्या कहता है
- व्हाइट रोज शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त के प्यार को दर्शाता है, यदि आप अपने किसी प्रियजन को सॉरी कहना चाहते हैं तो आप उन्हें सफेद गुलाब देकर मना सकते हैं।
- येलो रोज दोस्ती एवं खुशी का इजहार करता है, आप अपने उन दोस्तों को जो आपके बेहद करीब हैं और आप जिन्हें कभी नहीं खोना चाहते, तो आप उन्हें रोज डे पर पीला गुलाब दें, यह उन्हें बताएगा कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
- पिंक रोज कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरूआत का भी प्रतीक है, यदि आप इस दिन किसी से पहली बार मिल रहे हैं, तो अपने साथ गुलाबी गुलाब साथ ले जाना न भूलें।
- ऑरेंज रोज अपने मन के लगाव और खुशी को दर्शाता है।
- रेड रोज प्रतीक है सच्चे प्यार का, यदि आप किसी से सच्चे दिल से प्यार करते हैं और उन्हें इस बात का अहसास कराना चाहते हैं, तो आप इस दिन उन्हें लाल गुलाब देना न भूलें।
आइडियाज
-आप चाहें तो इस दिन के लिए मार्केट में रोज वाले कई गिफ्टस भी अवेलेबल हैं, हार्ट शेप में बने बॉक्सेस में टेडी बियर के साथ रोज पेटल्स, या टेडी बियर के साथ रोज स्टिक भी ले सकते हैं।
- आप अपनी गर्ल फ्रेंड को गुलाब के फूल वाले डिजाइन की ज्यूलरी भी दे सकते हैं, जो कि हमेशा उनके साथ रहेगी और जब भी वह पहनेंगी आपकी याद उनके जेहन में आ जाएगी।Hema Sharma
- आप अपनी गर्ल फ्रेंड को गुलाब के फूल वाले डिजाइन की ज्यूलरी भी दे सकते हैं, जो कि हमेशा उनके साथ रहेगी और जब भी वह पहनेंगी आपकी याद उनके जेहन में आ जाएगी।

,❤️❤️💖💖👌👌👌
ReplyDeletethanks
Delete