How To Arrange The Book Shelf
![]() |
| book shelf |
आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ काम के tips जिनसे आप कुछ ही देर में अपनी book shelf arrange कर लेंगी और फिर आपको या अन्य family members को कभी कोई problem भी नहीं आएगी।
Empty The Book Shelf
बुक शेल्फ खाली कर लें
बुक शेल्फ को अरेंज करने से पहले उसे पूरी तरह से खाली कर लें और सारी धूल मिट्टी झाड़ लें, इससे गंदगी भी साफ हो जाएगी, अब शेल्फ में new cover बिछा दें, साफ शेल्फ में नए सिरे से और planning से बुक्स अरेंज कर रखनी आसान हो जाएंगी। सभी बुक्स bed या table पर इकट्ठा कर के रख लें।
How To Arrange The Book Shelf
Keep The Books Separate
बुक्स को अलग-अलग रखें
रोजाना पढऩे वाली और कभी-कभी पढऩे वाली बुक्स को अलग-अलग कर के रखें। पढ़ाई करने वाले बच्चे या किसी exam की preparation करने वाले लोग रोज पढ़ी जाने वाली किताबों को अलग कर लें। हर रोज पढ़ी जाने वाली किताबों को शेल्फ के सामने हिस्से में ही अरेंज करें, ताकि जरूरत पडऩे पर उन्हें तुरंत उसे निकाला जा सके। वहीं कभी-कभी पढ़ी जाने वाली बुक्स को शेल्फ के सबसे ऊंचे वाले हिस्से में रख सकते हैं, क्योंकि उसे आपको जरूरत पडऩे पर ही उतारना या निकालना होगा।
Divide Into Category
कैटेगरी में डिवाइड करें
Romantic novel, Literary novel या फिर story के शौकीन लोग सबसे पहले अपनी बुक्स को language और interest के हिसाब से अलग कर लें। बाद में उन्हें अलग-अलग section बना कर रखें जैसे कि Romantic novel, horror, motivational books या फिर regional level के novels आदि को अलग-अलग ही रखें, इस तरह से कैटेगरी में बुक्स को बांटने से आपको बुक्स को ढूंढने में दिक्कत नहीं आएगी।
How To Arrange The Book Shelf
Separate old books
पुरानी किताबें अलग करें
बुक शेल्फ में केवल उन्ही किताबों को लगाएं, जो आपके काम की हों, अन्य किताबों को किसी बच्चे को दे दें या फिर किसी library में donate कर दें। इससे आपकी बुक शेल्फ में फालतू की बुक्स भी नहीं रहेंगी और उनका दूसरी जगह use भी हो जाएगा।
हमारे अन्य articles पढ़ने के लिए http://hemalifestyle.blogspot.com/ link पर click करें।

Good job💐💐💐 हेमा
ReplyDeleteNice post from Aaj Tak Breaking News In Hindi Today
ReplyDeletei like the article Info Mehfil
ReplyDelete