How To Arrange The Book Shelf

 How To Arrange The Book Shelf

book shelf 
कई बार हमारी book shelf  इतनी बुरी तरीके से सेट होती है कि ऐसे में कोई book ढूंढनी हो तो बड़ी मुश्किल हो जाती है और किताब ढूंढना बड़ा दिक्कत भरा काम हो जाता है, तिस पर wastage of time अलग से होता है, जिससे कि झुंझलाहट भी होती है। कई बार तो जरूरी बुक या paper लापरवाही की वजह से खो भी जाता है, इसलिए अपनी बुक शेल्फ को सही तरीके से arrange करें, यह आपके काम को बेहद आसान बना देगा और घर में बेवजह फैली किताबों से गंदगी भी नहीं होगी।

आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ काम के tips जिनसे आप कुछ ही देर में अपनी book shelf arrange कर लेंगी और फिर आपको या अन्य family members को कभी कोई problem भी नहीं आएगी। 

Empty The Book Shelf

बुक शेल्फ खाली कर लें 

बुक शेल्फ को अरेंज करने से पहले उसे पूरी तरह से खाली कर लें और सारी धूल मिट्टी झाड़ लें, इससे गंदगी भी साफ हो जाएगी, अब शेल्फ में new cover  बिछा दें, साफ शेल्फ में नए सिरे से और planning  से बुक्स अरेंज कर रखनी आसान हो जाएंगी। सभी बुक्स bed या table पर इकट्ठा कर के रख लें।

How To Arrange The Book Shelf

Keep The Books Separate

बुक्स को अलग-अलग रखें 

रोजाना पढऩे वाली और कभी-कभी पढऩे वाली बुक्स को अलग-अलग कर के रखें। पढ़ाई करने वाले बच्चे या किसी exam की preparation करने वाले लोग रोज पढ़ी जाने वाली किताबों को अलग कर लें। हर रोज पढ़ी जाने वाली किताबों को शेल्फ के सामने हिस्से में ही अरेंज करें, ताकि जरूरत पडऩे पर उन्हें तुरंत उसे निकाला जा सके। वहीं कभी-कभी पढ़ी जाने वाली बुक्स को शेल्फ के सबसे ऊंचे वाले हिस्से में रख सकते हैं, क्योंकि उसे आपको जरूरत पडऩे पर ही उतारना या निकालना होगा। 

Divide Into Category

कैटेगरी में डिवाइड करें 

Romantic novelLiterary novel या फिर story  के शौकीन लोग सबसे पहले अपनी बुक्स को language और interest  के हिसाब से अलग कर लें। बाद में उन्हें अलग-अलग section  बना कर रखें जैसे कि Romantic novel, horror, motivational books या फिर regional level के novels आदि को अलग-अलग ही रखें, इस तरह से कैटेगरी में बुक्स को बांटने से आपको बुक्स को ढूंढने में दिक्कत नहीं आएगी।

How To Arrange The Book Shelf

Separate old books

पुरानी किताबें अलग करें 

बुक शेल्फ में केवल उन्ही किताबों को लगाएं, जो आपके काम की हों, अन्य किताबों को किसी बच्चे को दे दें या फिर किसी library  में donate कर दें। इससे आपकी बुक शेल्फ में फालतू की बुक्स भी नहीं रहेंगी और उनका दूसरी जगह use भी हो जाएगा। 

हमारे अन्य articles पढ़ने के लिए http://hemalifestyle.blogspot.com/ link पर click करें। 

#bookshelf  #homecleaning  #arrangebooks  #

Comments

Post a Comment