Do You Know That Drinking Juice Also Increases Beauty ( क्या आप जानती हैं जूस पीने से भी बढ़ती है ब्यूटी )

Do You Know That Drinking Juice Also Increases Beauty ( क्या आप जानती हैं जूस पीने से भी बढ़ती है ब्यूटी )

juice


ये तो आप बखूबी जानती हैं कि फ्रूट्स का हमारी ब्यूटी को बढ़ाने में एक अहम योगदान रहता है, तभी तो फ्रूट फेशियल, फ्रूट स्क्रब और फ्रूट क्रीम न जाने कितने ही ब्यूटी प्रोडक्ट महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करती हैं। यह भी फेक्ट हैं कि फ्रूट स्किन पर लगाने से ही नहीं, बल्कि खाने से भी ब्यूटी में गजब का निखार आता है, परन्तु यदि आपका फ्रूट खाने का मन नहीं होता है या उसे चबाने में मुश्किल होती है तो आप फ्रेश फ्रूट्स का जूस निकाल कर पी सकती हैं, क्योंकि विटामिन्स एवं मिनरल्स से भरपूर फ्रूट्स और जूस हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। 

ब्यूटी और एनर्जी का मेल   ( Beauty And Energy ) 

beauty


फ्रूट्स में विटामिन सी, पोटाशियम, एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफ्लॉनेस, फ्लोवोनोल्स, पोषक तत्व एवं मिनरल्स होते हैं, जो कि आपको हेल्दी एवं ब्यूटीफुल बनाते हैं। यही नहीं फ्रूट्स आपको भरपूर एनर्जी भी देते हैं, जिससे कि काम करते हुए आपको थकावट नहीं होती और न ही उसका असर आपके चेहरे पर देखने को मिलता है।

 यदि आपको लगता है कि फ्रूट्स खाने से ही आपको उसका सही लाभ मिल सकता है तो आइये हम आपको बताते हैं कि जूस पीने के भी काम फायदे नहीं हैं।


एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ( Anti Oxidant )

प्लांट बेस फ्रूट्स में एंटीऑक्सीडेंट स्वाभाविक रूप से उपलब्ध होते हैं और इसी के कारण ये सेल डेमेज होने से रोकते हैं। फ्रेश फ्रूट्स और वेजिटेबल्स के जूस में एंटीऑक्सीडेंट की हाई कॉन्सेंट्रेशन होती है, जो बॉडी में नेचुरल तरीके से होने वाले अस्थिर अणुओं के नुकसान को बेस्ट सुरक्षा प्रदान करते हैं। 

सबसे अच्छे एक्सीडेंट जूस में 100 प्राकृतिक फ्रूट्स या वेजिटेबल्स होती हैं, गहरे रंगों वाले फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं 


फाइबर से भरपूर होते हैं ( Rich Fiber ) 
fruits and juice

फ्रेश जूस फाइबर से भरपूर होते हैं। फाइबर अच्छे बैक्टीरिया कि ग्रोथ एवं डाइजेशन को सपोर्ट करता है, यही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने एवं डाइजेशन सिस्टम के माध्यम से फूड को सही ढंग से पचाने में मदद करता है। यह सही है कि कुछ तरह के ओट्स एवं नट्स में भी घुलनशील फाइबर पाया जाता है, परन्तु फ्रूट जूस रूटीन में फाइबर पाने का सबसे अच्छा विक्लप है।

यदि आपको भी पहले ऐसा ही लगता था कि फ्रूट्स खाने से ही आपको भरपूर फायदा मिल सकता है और टाइम न मिलने के कारण आप रूटीन में फ्रूट्स का सेवन नहीं कर पाते हैं, तो अब आप जूस पीकर भी उसका फायदा उठा सकते हैं।

हमारे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग https://hemalifestyle.blogspot.com/ पर विजिट करें ।

Also read :

https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/11/how-to-use-fragrance-to-change-life.html

https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/02/5-top-tips-for-successful-bloger-5-hema.html

https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/02/how-to-make-perfect-cv-for-job-hema.html

Comments