Rajkumar Rao patralekha wedding - किस शहर में लेंगे राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के सात फेरे

13 को सजेगा राजकुमार राव के सर पर सेहरा 

बॉलीवुड के चुनिंदा लोग हो रहे हैं शामिल 

Rajkumar Rao और  Patralekha पारंपरिक रीति-रिवाज से Chandigarh में शादी करने वाले हैं, हालांकि, इससे पहले यह खबर थी कि दोनों जयपुर में शादी करने वाले हैं, परंतु अब उन्होंने  Destination Wedding  के तौर पर उन्होंने अपना  wedding venue चंडीगढ़ चुना है।  

आलिया भट्ट-रणवीर कपूर और विक्की कौशल-कैटरीना से पहले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और उनके फेन्स यह जानने को बेकरार हैं कि उनका यह फेवरेट स्टार आखिर अपनी ड्रीम गर्ल के साथ शादी कहाँ कर रहा है, तो हम आपको बता दें कि  इस बॉलीवुड कपल ने अपनी वेडिंग के लिए मुंबई नहीं बल्कि सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को चुना है और दोनों की शादी के फंक्शन्स आज से शुरू हो चुके हैं तथा 13 नवंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। 

पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी शादी

यदि चर्चाओं की मानें तो राजकुमार राव और पत्रलेखा पारंपरिक रीति-रिवाज से चंडीगढ़ में शादी करने वाले हैं, हालांकि, इससे पहले यह खबर थी कि दोनों जयपुर में शादी करने वाले हैं, परंतु अब उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग के तौर पर उन्होंने अपना वेडिंग वेन्यू चंडीगढ़ चुना है। राजकुमार  और पत्रलेखा ने कोरोना के कारण अपनी गेस्ट लिस्ट को काफी छोटा रखा है, उन्होंने अपनी शादी में करीबी दोस्तों और परिवार वालों को बुलाया है, इस वेडिंग फंक्शन में फिल्म इंडस्ट्री के भी कुछ लोग शिरकत करेंगे।  

11 साल से है दोनों रिलेशनशिप में  
rajkumar-rao-and-patralekha 

राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 11 सालों से रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने कभी भी अपना रिलेशन किसी से नहीं छुपाया, हालांकि राजकुमार राव अपनी पर्सनल बातों पर कभी जिक्र नहीं करते हैं, परंतु अपनी मोहब्बत को उन्होंने कभी नहीं छुपाया। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया कि उन्होंने राजकुमार राव को पहली बार लव, सेक्स और धोखा में देखा था और उस मूवी को देखने के बाद पत्रलेखा को लगा था कि राजकुमार भी फिल्म के किरदार कि तरह अजीब ही होंगे, हालांकि ऐसा नहीं था और जब वह उनसे मिली तो उसकी यह सोच बदल गई और वह राजकुमार राव से प्यार करने लगी. राजकुमार ने जब पत्रलेखा को एक ऐड में देखा तो उन्होंने उसी समय उस से शादी करने का मन बना लिया। दोनों ने एक साथ 2014 में फिल्म सिटी लाइट में काम किया था। एक लंबा समय साथ बिताने के बाद दोनों ने आखिर शादी का मन बना ही लिया।

पत्रलेखा इनमें आयी थी नजर 

पत्रलेखा हिंदी फिल्म नानू कि जानू में नजर आयी थी, इसके अलावा उन्होंने बोस/डेड और अलाइव, बदनाम गली और मैं हीरो बोल रहा हूं वेब सीरीज में काम किया है। 

राजकुमार राव के अपकमिंग प्रोजेक्ट 

राजकुमार राव कि हम दो हमारे दो मूवी रिलीज हो चुकी है तथा अगली फिल्म बधाई हो भूमि पेडनेकर के साथ आने वाली है।

हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें  कमेंट करके बताइए, ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग https://hemalifestyle.blogspot.com/पर विजिट करें। 

Read also :

https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/11/how-to-reduce-uric-acid-at-home.html

https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/10/world-arthritis-day.html



Comments