![]() |
| ( The Weather knocked... change the look of the house ) |
![]() |
| ( The Weather knocked... change the look of the house ) |
ठंड का शुष्क और कठोर मौसम अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और गर्मी के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बदलते मौसम के साथ ही आपको कई काम भी करने होंगे, मसलन अपनी अलमारी से सर्दी के कपड़े निकाल कर ऐसे कपड़े रखने होंगे, जिसे आप इन दिनों में यूज कर सकें। अलमारी के साथ-साथ अपने गार्डन और घर की सजावट भी बदलनी होगी। बदलते मौसम के लिए घर की साफ -सफाई करने का काम थोड़ा मुश्किल होता है, परंतु आप इसे आसानी से कर सकती हैं।
लिस्ट बनाएं
एक बार फिर से पूरे घर की सफाई करने का वक्त आ गया है, क्योंकि बहुत सी चीजों की व्यवस्था बदलनी भी इसमें शामिल होती है, अत: सफाई का काम शुरू करने से पहले के लिए जरूरी चीजों की लिस्ट बना लें। साथ ही आप उन चीजों की भी लिस्ट बना लें जिन्हें आप अपने घर में बदलना चाहती हैं। लिस्ट बना लेने से काम करना बेहद आसान हो जाएगा। घर की साफ.-सफाई करने से पहले अपने घर का पूरी तरह से मुआयना करें और फिर जरूरी चीजों, सामान, एक्सेसरीज एवं सफाई में यूज होने वाली चीजों की लिस्ट बना लें।
बदलते मौसम ने दी दस्तक.... बदलें घर का लुक ( The Weather knocked... change the look of the house )
बदलाव का समय
यह ऐसा मौसम है, जब हर तरफ चमक-दमक होती है। इस में अपने घर को चमकीला और खूबसूरत बनाने के लिए तकिए का कवर, बेड शीट और डेकोरेशन वाले सामान को बदल दें। घर के ङ्क्षवटर कलैक्शन को हटा कर इसके स्थान पर ब्राईट और कूल कलर्स का इस्तेमाल करें। गर्म मौसम में अपने घर को ठंडेपन का अहसास कराने के लिए आप नीले और हरे रंगे के शेड का प्रयोग कर सकती हैं। साथ ही घर के रंग और ले-आउट में बदलाव भी सजावट के लिहाज से बेहद जरूरी होता है।
अलमारी की सफाई
मौसम में बदलाव के साथ ही वार्ड रोब में भी बदलाव की जरूरत होती है। इसमें से गर्म कपड़ों को निकाल कर गर्मी के अनुकूल पोशाकें रखने से पहले सारे कबर्ड और रैक को अच्छे ढंग से साफ कर लें, जो कपड़े आपने नहीं पहनने हैं, उन्हें निकाल कर किसी ओर को देने के लिए रख लें।
गार्डन संवारें
ठंड के दौरान गार्डन में सूखी पत्तियों की एक परत बिछ जाती है, सो घर के भीतर की सफाई के साथ-साथ बाहरी हिस्से की सफाई भी बेहद जरूरी होती है। गार्डन में गिरी सारी सूखी पत्तियों को हटा दें तथा पौधों की ट्रिमिंग भी करवाएं। इसके अलावा पौधों पर मौजूद सभी सूखे हिस्सों को हटा दें। इससे पौधों का विकास बेहतर ढंग से होगा और आपका गार्डन भी बदलते मौसम के स्वागत के लिए पूरी तरह से नजर आएगा।
बदलते मौसम ने दी दस्तक.... बदलें घर का लुक ( The Weather knocked... change the look of the house )
उपकरणों को जांच लें
इसके अलावा आप घर के जरूरी उपकरणों और सामग्री की जांच भी अवश्य कर लें। सर्दी में जहां गर्मी प्रदान करने वाले उपकरणों की जरूरत होती है, वहीं अब इनकी जगह पंखे, कूलर एवं एयरकंडीशन ले लेंगे, सो इन्हें चैक कर लें कि यह सही से काम कर रहे हैं या नहीं, यदि इनमें कोई नुक्स आ गया हो, तो इन्हें अभी ठीक करवा लें।
हर चीज को करें साफ
पूरे घर के फर्श, दरवाजों एवं खिड़कियों को अच्छी तरह से साफ कर लें और हर एक्सेसरीज को साफ कर के चमकाएं। सफाई के लिए क्लींजर और डिटरजैंट का इस्तेमाल करें। घर पूरी तरह से धूल एवं गंदगी हट जाने से आपका घर बदलते मौसम के साथ चमचमाता हुआ नजर आएगा।
Read more :
https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/09/home-tips-how-to-iron-clothes-at-home.html
https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/03/how-to-care-your-kolhapuri-chappal.html
https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/01/keep-your-home-germs-free.html


Comments
Post a Comment