![]() |
| Aloe Vera Magic |
ऐलोवेरा मैजिक
प्राचीन काल से ही महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ऐलोवेरा यूज़ करती आ रही हैं। इसके जादुई असर से कोई भी इंकार नहीं कर सकता, तभी तो इसका यूज़ ब्यूटी प्रॉडक्टस से लेकर हेल्थ प्रॉडक्टस तक में होता है।
बालों की समस्याएं
इसे लगाने से रूखे बाल तथा बालों में डैंड्रफ इत्यादि समस्याएं तो खत्म होती ही हैं, साथ ही बाल सुंदर बनते हैं।
- ऐलोवेरा को बालों पर भी लगा सकती हैं। जेल को बालों पर लगाएं और बीस मिनट बाद सादे पानी से धो दें। यह रफ बालों को सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है। इसे हेयर पैक में भी मिला सकती हैं।
- क्लींज़िंग पैक के लिए बेसन, दही और एक टेबल स्पून ऐलोवेरा जेल लें। अच्छी तरह मिला कर बालों पर लगाएं।
- अत्यधिक ड्राई और रफ बालों के लिए एक अंडा, एक टेबल स्पून कैस्टर ऑयल, नींबू का रस और एक टेबल स्पून ऐलोवेरा जेल या जूस लें। इसे बालों पर लगाएं और प्लास्टिक शॉवर कैप पहन लें। आधे घंटे बाद बालों को धो लें।
- बालों के झड़ने या गंजापन, बालों के विकास में रुकावट या दोमुंहे बाल जैसी समस्याओं में ऐलोवेरा के तेल की मालिश असरदार साबित होती है।
ऐलोवेरा मैजिक ( Aloe Vera Magic )
आफ्टर शेव लोशन
- इसे आफ्टर शेव लोशन के तौर पर भी प्रयोग किया जा सकता है। रेजर बर्न और खुजली को मिटाने के लिए इससे मसाज कीजिये। यह इतना ठंडा होता है कि रेजर से पैदा होने वाली जलन को यह मिटा सकता है।
ऐलोवेरा मैजिक ( Aloe Vera Magic )
स्ट्रेच मार्क्स
- स्ट्रेच मार्क्स या तो मोटापे या फिर प्रेंगनेंसी की वजह से बनते हैं। यदि इन स्ट्रेज मार्क्स को हल्का करना हो तो रोज सुबह ऐलोवेरा जेल से मालिश करें। यह काफी हद तक आपके स्ट्रेच मार्क को कम कर देगा।
हेमा शर्मा
Read More :
https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/11/do-you-know-that-drinking-juice-also.html
https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/02/how-to-use-aloe-vera-for-glowing-skin.html
https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/01/yoga-is-real-relaxation-tonic.html
https://hemalifestyle.blogspot.com/2020/12/how-to-get-glowing-skin.html
https://hemalifestyle.blogspot.com/2020/09/haldi-ubtan-for-face.html

Nice
ReplyDelete